हम समझते हैं कि आपकी वेबसाइट का उपलब्ध रहना आपके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, यह जानना भी आवश्यक है कि वेबसाइट का अस्थायी रूप से बंद होना कई कारणों से हो सकता है और हर बार इसका कारण Hosting Server ही हो, यह जरूरी नहीं है।
समस्याएँ DNS Propagation, Domain Configuration, WordPress Theme/Plugin Conflict, External API Failure, अत्यधिक Bot Traffic, DDoS Attack, ISP Routing Issue, Cache संबंधी समस्या या Datacenter/Hosting Provider द्वारा सुरक्षा कारणों से लिए गए Emergency Network-Level Actions के कारण भी हो सकती हैं।
उदाहरण के लिए, यदि किसी सर्वर या IP पर असामान्य Bot Traffic अथवा Targeted Attack हो, तो सेवा की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए Hosting Provider को Emergency IP Change या Network Rerouting जैसे कदम उठाने पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में DNS अपडेट होने तक वेबसाइट कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है।
जब भी कोई समस्या रिपोर्ट की जाती है, हमारी टीम पहले उसके वास्तविक कारण की जांच करती है और उसके बाद ही उचित अपडेट साझा करती है। इसलिए कृपया जांच प्रक्रिया पूरी होने तक धैर्य रखें। साथ ही, किसी भी तकनीकी समस्या, वेबसाइट डाउन रिपोर्ट या सेवा संबंधी अनुरोध के लिए Client Area में Support Ticket अवश्य दर्ज करें। WhatsApp केवल त्वरित संवाद का माध्यम है, यह Support Ticket System का विकल्प नहीं है।
